जमशेदपुर। स्वर्णरेखा और खरकई नदी में लगातार पानी का स्तर बढ़ रहा है। खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 1.90 मीटर ऊपर पहुंच गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।
नदी का पानी लगातार बढ़ने के कारण आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से लोगों से नदी के किनारे और निचले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की जा रही है।
अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो निचले इलाकों में पानी घुसने का खतरा बढ़ सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।

