जमशेदपुर: शहर में आज यानी 31 अगस्त को मौसम बदला हुआ रहेगा। सुबह से ही बादल छाए रहने और दिन में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। दोपहर से शाम और रात के समय गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है।
जमशेदपुर के साथ मानगो, आदित्यपुर, गम्हरिया और आसपास के इलाकों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटे में शहर में करीब 31 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
मौसम खराब होने की वजह से निचले इलाकों में जलजमाव की परेशानी बढ़ सकती है। लोगों को बारिश और बिजली चमकने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

