जमशेदपुर और कोल्हान क्षेत्र में मौसम ने करवट ली है। आज 29 अगस्त से बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां समेत कई इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार जमशेदपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और करीब 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
यह मौसम 1 सितंबर तक बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को बारिश और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। कोल्हान में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

