जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बिहार के आरा से इस हत्याकांड में शामिल एक कथित शूटर को पकड़ा है। वहीं, दूसरे शूटर की तलाश में भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि निखार की हत्या सुपारी देकर कराने की बात सामने आई है। इसके लिए करीब 10 लाख रुपये में सौदा होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि बाहर से बुलाए गए शूटर कई दिनों तक जमशेदपुर में रहकर निखार की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।
निखार जमीन से जुड़े काम के सिलसिले में चांडिल के कांदरबेड़ा स्थित टेंथ माइल स्टोन होटल में लगातार बैठक के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने मौका देखकर होटल परिसर में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी एक कार से फरार हो गए।

