जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार 2 सितंबर से 4 सितंबर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
महोत्सव में बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेंगी। बाल राधा-कृष्ण प्रतियोगिता का ऑडिशन 2 सितंबर और सामूहिक नृत्य का ऑडिशन 3 सितंबर को शाम 5 बजे सिदगोड़ा के बिरसा मुंडा टाउन हॉल में होगा।
दोनों प्रतियोगिताओं का फाइनल 4 सितंबर को शाम 5 बजे सूर्य मंदिर परिसर में होगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन-तीन प्रतिभागियों/समूहों को नकद पुरस्कार और सम्मान दिया जाएगा, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार मिलेगा।
प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक लोग 29 अगस्त से सूर्य मंदिर कार्यालय से फॉर्म ले सकेंगे। राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता की फीस 50 रुपये और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता की फीस 200 रुपये रखी गई है।
4 सितंबर की रात 10 बजे सूर्य मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मुख्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा।

