जमशेदपुर और पूरे झारखंड में 28 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर सरकारी छुट्टी रहेगी। राज्य सरकार के आदेश के बाद इस दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिले में चल रही SIR की सुनवाई भी नहीं होगी।
जानकारी के मुताबिक, पूर्वी सिंहभूम में SIR की सुनवाई 24 अगस्त से शुरू हुई है। जिले में बड़ी संख्या में लोगों से जुड़े मामलों की सुनवाई की जा रही है। करीब पांच लाख लोगों की सुनवाई 14 अक्टूबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
रक्षाबंधन की छुट्टी के कारण शुक्रवार को सुनवाई नहीं होगी। इसके अलावा 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी भी थी, जिससे SIR की प्रक्रिया के बीच छुट्टियों का असर पड़ा है।
वहीं झारखंड के स्कूलों को लेकर भी नया फैसला आया है। शिक्षा विभाग ने रक्षाबंधन के दिन यानी 28 अगस्त को विद्यालयों में छुट्टी रखने का निर्णय लिया है। पहले स्कूल खोलने की बात थी, लेकिन शिक्षकों के विरोध के बाद आदेश में बदलाव किया गया।

