नेपाल में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नेपाल से आने वाली गंडक नदी में अचानक पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार ने कई जिलों में निगरानी बढ़ा दी है।
सरकार ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत गंडक नदी से जुड़े इलाकों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। NDRF और SDRF की टीमों को भी तैयार रखा गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्थिति की निगरानी के लिए उच्चस्तरीय टीम गठित की है। प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
बिहार के आधिकारिक बाढ़ पूर्वानुमान में गंडक, कोसी और सोन की कुछ जगहों पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया गया है।

