जमशेदपुर में बैंक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 27 अगस्त को प्रदर्शन करेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर बिष्टुपुर के पोस्टल पार्क में शाम 5:30 बजे विभिन्न बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी जुटेंगे।
बैंक कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि सप्ताह में सिर्फ 5 दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू की जाए। इसके अलावा कर्मचारी नई PLI योजना को लेकर भी विरोध जता रहे हैं और लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग कर रहे हैं।
यूनियन ने आगे आंदोलन तेज करने की भी घोषणा की है। मांगें पूरी नहीं होने पर 11 सितंबर को एक दिन की देशव्यापी हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का कार्यक्रम बताया गया है।

