जमशेदपुर में बुधवार, 26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सुबह से ही मानगो गांधी मैदान में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। करीब सुबह 8:30 बजे जुलूस रवाना हुआ और मानगो के विभिन्न इलाकों से होते हुए शहर की ओर बढ़ा।
जुलूस में शहर के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस चेपापुल, आजाद बस्ती, आजादनगर और साकची होते हुए आगे बढ़ा। साकची आमबगान मैदान में उलेमा की तकरीर और सामूहिक दुआ का कार्यक्रम भी रखा गया।
इसके बाद जुलूस साकची गोलचक्कर, स्ट्रेट माइल रोड और जुस्को गोलचक्कर होते हुए धतकीडीह सामुदायिक मैदान पहुंचा, जहां तकरीर और दुआ के बाद कार्यक्रम के समापन की व्यवस्था की गई थी। जुलूस को व्यवस्थित रखने और यातायात में सहयोग के लिए 500 से अधिक वॉलंटियर लगाए गए थे।
आयोजकों और प्रशासन की ओर से जुलूस के दौरान शांति, अनुशासन और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।

