जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश के कारण नदियों का पानी बढ़ने लगा है। पानी का दबाव बढ़ने के बाद चांडिल डैम और गालूडीह बराज के कई गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।
चांडिल डैम के 13 गेट खोल दिए गए हैं। वहीं गालूडीह बराज के 5 गेट से भी पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा गंजिया बराज के भी सभी गेट खुले हुए हैं।
पानी बढ़ने से खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इससे नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।
प्रशासन लगातार नदियों और जलाशयों के जलस्तर पर नजर रख रहा है। लोगों को नदी के किनारे जाने से बचने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

