ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जमशेदपुर में आज 26 अगस्त 2026 को ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। जिला प्रशासन ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक रोक लगाई है।
इस दौरान ट्रक, मालवाहक और अन्य भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालांकि यात्री बसों को इस नो-एंट्री से छूट दी गई है। संबंधित थाना प्रभारियों और ट्रैफिक अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
यह व्यवस्था इसलिए की गई है क्योंकि आज मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस निकाला जाएगा और शहर में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहेगी। जुलूस के दौरान सुरक्षा के लिए मार्ग को जोन में बांटकर पुलिस और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। ड्रोन और CCTV से भी निगरानी की जाएगी।
भारी वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक शहर की ओर आने से बचें और निर्धारित समय समाप्त होने के बाद ही परिचालन करें।

