बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के NH-49 स्थित कलियाड़िंगा चौक के पास पुलिस ने आज अवैध बालू तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हाइवा जब्त किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा के जामसोला की ओर से बिना वैध कागजात के बालू लाया जा रहा है।
पुलिस ने वाहन को अंतरराज्यीय सीमा पार करते ही रोककर जांच की। हाइवा में बालू लदा हुआ था और चालक से परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने WB 29C 3639 नंबर वाले हाइवा को जब्त कर लिया।
पुलिस और खनन विभाग की ओर से मामले में कानूनी कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

