जमशेदपुर के सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी के दिन पूजा करने पहुंची एक महिला के गले से करीब 5 लाख रुपये की सोने की चेन चोरी हो गई।
बताया गया कि मंदिर में काफी भीड़ थी। महिला अपनी सहेली के साथ पूजा करने पहुंची थीं। इसी दौरान कुछ महिलाएं और पुरुष उनके आसपास आ गए। पूजा करने के बाद बाहर निकलते समय उनकी सहेली ने देखा कि महिला के गले से सोने की चेन गायब है।
महिला का कहना है कि मंदिर में प्रवेश करते समय चेन उनके गले में थी, इसलिए आशंका है कि भीड़ का फायदा उठाकर चेन चोरी की गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मंदिर परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

