जमशेदपुर के रहरगोड़ा चौक के पास शनिवार देर रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के युवकों के बीच मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से चाकू और पत्थर से हमला किया गया। घटना में प्रीतम सिंह, जय किशन और प्रकाश ठाकुर घायल हुए हैं।
घायल प्रीतम सिंह को गंभीर चोट लगने के बाद टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि प्रकाश ठाकुर का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया। घटना रात करीब एक बजे की बताई गई है।
विवाद की वजह को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे हैं। एक पक्ष ने पुराने विवाद की बात कही, जबकि दूसरे पक्ष ने एक युवती से बातचीत को लेकर विवाद होने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से लिखित शिकायत लेने की बात कही है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

