जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अन्ना चौक के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

