जमशेदपुर में 23 अगस्त 2026 को Global Pride of India Award 2026 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बिजनेस, उद्यमिता, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, कला और मनोरंजन सहित अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की विशेष मौजूदगी है। आयोजकों के अनुसार, समारोह का उद्देश्य अपने क्षेत्र में मेहनत और उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को सम्मान देना और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम की तैयारियां आयोजक मिक्कू सिंह, सचिन कुमार और अविनाश सिंह की टीम द्वारा की जा रही हैं। आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

