रांची में झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। विधानसभा के एक अधिकारी को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी गई।
सूचना मिलते ही झारखंड जगुआर की BDDS टीम विधानसभा परिसर पहुंची और करीब चार घंटे तक पूरे परिसर की गहन जांच की। टीम ने विधानसभा के साथ आसपास के संवेदनशील इलाकों को भी खंगाला, लेकिन कोई बम या संदिग्ध सामान नहीं मिला।
मामले में विधानसभा के अधिकारी की शिकायत पर विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब धमकी भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है और ई-मेल के तकनीकी स्रोत की जांच की जा रही है।
फिलहाल विधानसभा और आसपास के महत्वपूर्ण सरकारी परिसरों की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

