रांची में भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को काफी हंगामेदार हो गया। छात्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद JMM समर्थकों के साथ छात्रों की कहासुनी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झड़प की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव कर हालात को संभालने की कोशिश की। इस दौरान छात्र नेता कुणाल सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया।
छात्रों का आरोप है कि JPSC और JSSC की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियों के कारण अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है। छात्र इन मामलों की निष्पक्ष जांच और अभ्यर्थियों के हित में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वहीं, प्रदर्शन के दौरान रांची के अलावा गिरिडीह और हजारीबाग में भी तनाव की स्थिति सामने आई। पुलिस पूरे मामले पर नजर रख रही है।

