जमशेदपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण खरकाई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। आज नदी का पानी 130.81 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 129 मीटर से करीब 1.81 मीटर ऊपर है।
पानी बढ़ने से बागबेड़ा की कुछ बस्तियों में नदी का पानी घरों तक पहुंच गया है। इससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है और निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
बताया जा रहा है कि ओडिशा के रायरंगपुर इलाके में खरकाई और बैंकवेल डैम के गेट खोले जाने के साथ लगातार बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ा है। वहीं, खरकाई का असर स्वर्णरेखा नदी पर भी पड़ रहा है और उसका जलस्तर भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

