रांची: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच अब और तेज हो गई है। CID की टीम ने झारखंड के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान जांच टीम ने आरोपियों से जुड़े ठिकानों पर दस्तावेज और दूसरे जरूरी सबूत खंगाले।
CID की जांच में परीक्षा से जुड़े रिकॉर्ड, OMR शीट और अन्य दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में गड़बड़ी कैसे हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।
इस मामले में पूर्व JPSC अध्यक्ष एल. खियांग्ते की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। मामले को लेकर अभ्यर्थियों में काफी नाराजगी है और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
CID अब पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे और कार्रवाई की जाएगी।

