जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में शहर और आसपास के 12 प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। कुछ नमूने निर्धारित गुणवत्ता मानकों से कम पाए गए, जबकि कुछ में मिलावट की पुष्टि हुई। विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को शोकॉज नोटिस जारी कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की है।
जांच में पिज्जा चीज स्प्रेड, पनीर, चिली सॉस, चिली पाउडर, काली मिर्च पाउडर, भुना चना, लड्डू, बासमती चावल और तुर्किश एप्रिकॉट जैसे खाद्य पदार्थों के नमूने शामिल थे।
जिन प्रतिष्ठानों के नमूने फेल बताए गए हैं, उनमें साकची का Domino’s Pizza, बिष्टुपुर का Radisson Blu, PM Mall का Reliance Retail और Time Out, G-Town Club, Ramesh Chanachur, Soni Hospitality Services, Khana Drama, मानगो का Maa Durga Misthan Bhandar, परसुडीह का Mostafi Chanachur, बर्मामाइंस का New Maharani Confectionery और घाटशिला का Sandhu Billu Dhaba शामिल हैं।
खाद्य निरीक्षक संजय कुमार के अनुसार, खाद्य मिलावट और घटिया गुणवत्ता के मामलों में विभाग की जीरो-टॉलरेंस नीति है। प्रतिष्ठानों से जवाब मिलने और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ Food Safety and Standards Act के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

