जमशेदपुर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज हो गई हैं। पार्टी की ओर से लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों से संपर्क करने और तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करने की योजना बनाई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अधिक से अधिक घरों तक तिरंगा पहुंचाकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा।

