जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी के दौरान विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने टाइगर मोबाइल जवान पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे जवान के सिर में चोट आई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और हमले की पूरी वजह क्या थी,
इसकी जांच की जा रही है।

