रांची/जमशेदपुर: भारतीय रियल एस्टेट और खुदरा व्यापार जगत के एक अग्रणी और प्रतिष्ठित नाम,ऑल इंडिया रिटेल ग्रुप (AIRG) के सह – संस्थापक एवं अध्यक्ष तथा AIPL में लीजिंग के प्रमुख डॉ. जफर इकबाल की नई पुस्तक ‘ रियल एस्टेट एक्विजिशन 101: द कंप्लीट गाइड टू लैंड एक्विजिशन, ड्यू डिलिजेंस,वैल्युएशन एंड डेवलपमेंट स्ट्रेटजी ‘ अब बाजार में उपलब्ध हो चुकी है।इस पुस्तक के प्रकाशन से देश भर के रियल एस्टेट डेवलपर्स,निवेशकों,भूमि अधिग्रहण विशेषज्ञों और कॉपरेट जगत में भारी उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं।
दो दशकों के विशाल पेशेवर अनुभव का निचोड़ यह पुस्तक रातों – रात तैयार किया गया कोई सैद्धांतिक दस्तावेज नहीं है,बल्कि यह डॉ.जफर इकबाल के दो दशकों से अधिक के समृद्ध पेशेवर अनुभव,उद्योग जगत की गहरी समझ और व्यावहारिक ज्ञान का एक अनमोल संकलन है। रियल एस्टेट बाजार में भूमि की सही पहचान(land identification) से लेकर,बाजार के रुझानों का विश्लेषण, ड्यू डिलिजेंस की जटिल प्रक्रियाएं,सटीक मूल्यांकन(valuation) ,वित्तीय मॉडलिंग(financial modelling), डील स्ट्रक्चरिंग ,जोखिम प्रबंधन(risk management) और अधिग्रहण के पश्चात की रणनीति(post – acquisition strategy) तक – इस पुस्तक में हर पहलू को बेहद गहराई और सरलता के साथ समझाया गया है।
सैद्धांतिक ज्ञान और जमीनी हकीकत का अनूठा संगम,वर्तमान समय में जब भारतीय रियल एस्टेट बाजार तीव्र गति से बदल रहा हैं,ऐसे में डेवलपर्स और निवेशकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही भूमि के चयन और विनियामक(Regulatory)अनुपालन की होती है। डॉ. जफर इकबाल की यह पुस्तक कागजी योजनाओं और जमीनी वास्तविकताओं के बीच की खाई को पाटती है।यह पाठकों को सिखाती है कि कैसे जोखिमों को न्यूतम करते हुए व्यावसायिक रूप से अत्यधिक लाभदायक और टिकाऊ परियोजनाओं की नींव रखी जाए।
किसके लिए उपयोगी है यह पुस्तक?•रियल एस्टेट डेवलपर्स और निवेशक:जो अपनी भूमि बैंकिंग और वित्तीय मूल्यांकन तकनीकों को ओर अधिक धारदार बनाना चाहते हैं।•कानूनी सलाहकार और भूमि अधिग्रहण विशेषज्ञ:जिन्हें ड्यू डिलिजेंस और भूमि शीर्षक(Title deed) सत्यापन के लिए एक प्रमाणिक संदर्भ की आवश्यकता होती हैं।•खुदरा और वाणिज्यिक लीजिंग पेशेवर:जो सफल खुदरा परिसरों और मॉल के पीछे की बुनियादी परिसम्पत्ति गतिशीलता को समझना चाहते है।•छात्र और शोधकर्ता:जो अकादमिक अध्ययन के साथ – साथ एक अनुभवी उद्योगपति के व्यावहारिक दृष्टिकोण से रूबरू होना चाहते है। कहां से प्राप्त करे पुस्तक?यदि आप भी रियल एस्टेट,भूमि विकास,बुनियादी ढांचे या कंसल्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं और अपने पेशेवर पुस्तकालय को समृद्ध करना चाहते हैं,तो आप इस पुस्तक को निम्नलिखित आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं:
•अमेजन (Amazon): यहां क्लिक करें,•काव्य पब्लिकेशन (kavya publications): यहां क्लिक करें, डॉ.जफर इकबाल का हमेशा से यह मानना रहा है कि ” हर महान रियल एस्टेट कहानी की शुरुआत सही जमीन के चयन के साथ होती है।”उनकी यह पुस्तक पाठकों को न केवल सही जमीन चुनने का हुनर सिखाती है,बल्कि उसे एक सफल व्यावसायिक सफलता में बदलने का पूरा मार्गदर्शक भी प्रदान करती है।

