जमशेदपुर। बागबेड़ा – कीताडीह क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जुस्को द्वारा नियमित रूप से साफ सफाई नहीं किए जाने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंपा।
मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक संजीव सरदार ने जुस्को के महाप्रबंधक आरके सिंह से दूरभाष पर बात की ओर बागबेड़ा कीताडीह क्षेत्र में पुनः नियमित रूप से साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। विधायक के हस्तक्षेप के बाद क्षेत्रवासियों ने उमीद जताई है कि बागबेड़ा कीताडीह में नियमित सफाई व्यवस्था शुरू होने से गंदगी और संक्रमण से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निपटने में लोगों को राहत मिलेगी।
इस मौके पर नरेश लाल, विष्णु क्रेकटा, संजय महतो, पप्पू उपाध्याय, अजय पासवान, नीता सरकार, एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

