जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में NH-33 के किनारे स्थित एक टाइल्स गैलरी में चोरों ने रात के समय हाथ साफ कर दिया। चोर गैलरी से एसी का कॉपर पाइप और जनरेटर की बैटरी चोरी कर ले गए।
सुबह जब दुकान के संचालक मोहित शाह गैलरी पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। जांच करने पर एसी का पाइप कटा हुआ मिला और जनरेटर की बैटरी भी गायब थी
इसके बाद दुकान में लगे CCTV कैमरे की जांच की गई। फुटेज में एक युवक गैलरी के अंदर चोरी करता दिखाई दिया। संचालक के मुताबिक चोरी और नुकसान से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। मानगो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

