जमशेदपुर: मानगो इलाके में शनिवार को एक बार फिर जाम की समस्या ने लोगों को परेशान कर दिया। डिमना रोड, न्यू पुरुलिया रोड और मानगो चौक के आसपास सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते जाम का असर मरीन ड्राइव की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी दिखाई देने लगा।
जाम में बड़ी संख्या में कार, ऑटो, बाइक और दूसरे वाहन फंस गए। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और जरूरी काम से निकले लोगों को हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मानगो में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक और सड़क निर्माण कार्य के कारण जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने और जाम से स्थायी राहत दिलाने की मांग की है।

