चाईबासा के कोल्हान इलाके में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर सालुका कायम ने पुलिस के सामने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया। उसके साथ दो महिला नक्सलियों ने भी सरेंडर किया है।
पुलिस के मुताबिक, सालुका कायम लंबे समय से कोल्हान क्षेत्र में नक्सली संगठन के लिए काम कर रहा था और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। उस पर सरकार की ओर से 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
सालुका के साथ कोदो मुनी कोड़ा उर्फ पद्मनी और पिंकी नाम की दो महिला नक्सलियों ने भी संगठन छोड़ दिया। इनमें से एक पर इनाम घोषित था।
पुलिस का कहना है कि इलाके में लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान और सुरक्षा बलों की बढ़ती कार्रवाई से नक्सली संगठन पर दबाव बढ़ा है। तीन नक्सलियों का एक साथ सरेंडर होना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

