झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 7 से 11 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा।
जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में भी बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर अचानक तेज बारिश हो सकती है। मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
बारिश और आंधी के दौरान लोगों को पेड़, बिजली के खंभे और खुले मैदान से दूर रहने की सलाह दी गई है। नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों में जाने से भी बचने को कहा गया है।

