जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-4 में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 36 वर्षीय सुनील कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक ने इतना बड़ा कदम आखिर क्यों उठाया। फिलहाल किसी सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

