जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हुए चर्चित आफताब आलम हत्याकांड की जांच में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले में पुलिस ने मोहम्मद समद और कुलसुम बीबी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर हत्या की साजिश में सहयोग देने और आरोपियों की मदद करने का आरोप है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जा सके।
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक सुमित कुमार ने किया। अभियान में बर्मामाइंस थाना प्रभारी सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि आफताब आलम हत्याकांड की जांच अभी जारी है। मामले में फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जांच के आधार पर आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड का पूरा खुलासा किया जाएगा।

