आदित्यपुर: प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित छठे विशाल रक्तदान शिविर में नया कीर्तिमान स्थापित किया, इस अभियान में 1078 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, लोगो का ऐसा उत्साह देखने को मिला कि सुबह से शाम तक रक्तदाताओं की लंबी कतारे लगी रही, युवाओ महिलाओं ओर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और मानव जीवन बचाने में अपनी भूमिका निभाई।
शिविर का उद्घाटन नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता और भाजपा नेत्री मीरा मुंडा ने किया, दोनों अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साव बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा जीवन दान है,
शिविर में राजनीतिक, सामाजिक, और औद्योगिक जगत की कई हस्ती उपस्थित थे, इनमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो ,विधायक सरयू राय, विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, टाटा यूनियन अध्यास संजीव चौधरी, कांग्रसी नेता जगदीश नारायण चौबे, सहित जमशेदपुर ओर सरायकेला खरसावां के अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे, सभी ने रक्तदाताओं का उत्साव बढ़ाया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्त बहुमूल्य है, सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान करना चाहिए।
शिविर का संचालन ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह तथा दिवंगत प्रवीण सिंह के पुत्र एवं आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने किया,दोनों ने सभी रक्तदाताओं,चिकित्सकों,स्वयंसेवकों,विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय प्रवीण सिंह का सपना समाजसेवा और मानवता की सेवा था।उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए संस्था प्रत्येक वर्ष इस रक्तदान महाअभियान का आयोजन करती है।

