धनबाद: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, प्रिंस खान की पत्नी और उसके तीन बच्चे भी अब पाकिस्तान पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि प्रिंस खान पहले से ही पाकिस्तान में छिपकर बैठा है और वहीं से अपने गैंग का नेटवर्क चलाने की कोशिश कर रहा है।
परिवार के पाकिस्तान पहुंचने की खबर के बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों और झारखंड पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि परिवार वहां कैसे पहुंचा और इस पूरे नेटवर्क में किन-किन लोगों की भूमिका रही। साथ ही प्रिंस खान के आर्थिक लेन-देन, विदेशी संपर्क और उसके गैंग की गतिविधियों की भी गहन जांच की जा रही है।

