जमशेदपुर। टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि आज है। कंपनी ने सभी पात्र लोगों से समय रहते अपना आईटीआर भरने की अपील की है। इसके लिए जरूरी दस्तावेज पहले ही उपलब्ध करा दिए गए हैं, ताकि किसी को परेशानी न हो।
कर विशेषज्ञों का कहना है कि अंतिम दिन वेबसाइट पर अधिक दबाव रहने की संभावना होती है। ऐसे में देर करने से तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं और समय पर रिटर्न दाखिल नहीं होने पर जुर्माना भी देना पड़ सकता है। इसलिए सभी पूर्व कर्मचारी और पेंशनर बिना देर किए आज ही अपना आईटीआर दाखिल कर लें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

