जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने देर शाम सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य चौक-चौराहों, होटल, लॉज, बार तथा संवेदनशील इलाकों में विशेष जांच की गई। पुलिस ने कई वाहनों की तलाशी ली और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। वाहन चालकों के दस्तावेजों की भी जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी दिखाई दी।

