बिहार में हाल के विरोध-प्रदर्शनों और संवेदनशील माहौल को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया है। सरकार ने कहा है कि कहीं भी कानून-व्यवस्था बिगड़ने न पाए और किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
प्रशासन को संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आम लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है। सरकार का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

