जमशेदपुर के बर्मामाइंस शिव मंदिर से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा की घूरती रथयात्रा श्रद्धा और भक्ति के माहौल मे निकाली गई, नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में प्रवास करने के बाद भगवान अपने मूल निवास की ओर प्रस्थान किए, रथयात्रा की शुरुआत विधिवत पूजा और आरती के साथ हुई।
मंदिर के पुरोहित ने भगवान की पूजा सम्पन्न कराई, इसके बाद भक्तों ने जय जगन्नाथ के जयघोष के बीच रथ को खींचते हुए यात्रा शुरू की,सबसे आगे मंदिर के अध्यक्ष रामबाबू तिवारी चल रहे थे उनके पीछे भजन मंडली प्रभु के भजनों का संकीर्तन करती रही,जबकि श्रद्धालु अनुशासित पक्तियों में रथ की रस्सी खींचते हुए आगे बढ़ते रहे।

