जमशेदपुर के डिमना लेक में शुक्रवार सुबह एक बेहद दुखद हादसा हो गया। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के तीन जूनियर डॉक्टर घूमने के लिए लेक पहुंचे थे। इसी दौरान एक डॉक्टर का मोबाइल पानी में गिर गया। मोबाइल निकालने की कोशिश में दो डॉक्टर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद तीसरे डॉक्टर ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। वह किसी तरह बाहर निकलकर पुलिस और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी।
दोनों मृतको की पहचान26 वर्षीय डॉक्टर समीर लाल काशीडीह के ओर22 वर्षीय डॉक्टर सक्षम सिंह के रूप में हुई है, जोकि डाल्टनगंज के बिनेका गांव के निवासी है।
समीर के पिता रेलवे में कार्यरत है जबकि सक्षम के पिता राजस्थान में कार्य करते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोर और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों डॉक्टरों के शव पानी से बाहर निकाले गए। इस घटना के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से गहरे पानी में नहीं जाने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की गई है।

