रांची (मांडर): रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। स्कूल की छुट्टी के बाद गेट के बाहर खड़े एक छात्र पर युवती के प्रेमी ने धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने छात्र पर करीब 20 बार चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मांडर थाना क्षेत्र में संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर दिनदहाड़े आठवीं कक्षा के छात्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। मलती गांव निवासी प्रवीण साहू पर उसी गांव के सुमित उरांव ने स्कूल की छुट्टी के बाद करीब 20 बार चाकू से वार किया। गंभीर रूप से घायल युवक का डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन चला, जबकि हमला के बाद आरोपी पैदल चलकर मांडर थाना पहुंचा ओर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि मामला प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। बताया जा रहा है कि हमलावर को छात्र और युवती की दोस्ती पर आपत्ति थी, जिसके बाद उसने गुस्से में इस वारदात को अंजाम दिया।

