जमशेदपुर: शहर में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को डॉक्टर का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर 5 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने इंटरनेट पर डॉक्टर का नंबर खोजा और वहीं मिले एक नंबर पर कॉल किया। कॉल उठाने वाले शख्स ने खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताया और कहा कि अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए पहले ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
इसके बाद उसने एक लिंक भेजा। जैसे ही पीड़ित ने लिंक खोलकर भुगतान किया, उसके खाते से 5 हजार रुपये कट गए। कुछ देर बाद जब उसने अस्पताल से संपर्क किया, तब पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।
मामले की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि डॉक्टर का अपॉइंटमेंट हमेशा अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट या अस्पताल के अधिकृत नंबर से ही बुक करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और बिना जांच-पड़ताल के ऑनलाइन भुगतान करने से बचें। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है

