रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सोमवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया। छात्र अपनी मांगों को लेकर विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया और पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
छात्र लंबे समय से परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और कथित गड़बड़ियों की जांच समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का आह्वान भी किया गया था।

