जमशेदपुर,29 जुलाई 2026: भारतीय युगवशिष्ठ ब्रह्मानंद संघ द्वारा श्री श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 का आयोजन आज ब्रह्मलोकधाम, कदमा,जमशेदपुर में अत्यंत श्रद्धा,भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ श्री मोनू भट्टाचार्य के देखरेख में संपन्न हुआ।
महोत्सव के दौरान प्रात: महा श्रृंगार,नगर कीर्तन,महा आरती,ध्वज तोलन,ध्वज अभिवादन,सामूहिक जाप,श्री श्री गुरु पूजन,हवन – होम,भजन – कीर्तन तथा सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में उपस्थित होकर गुरु कृपा का लाभ प्राप्त किया तथा महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं,स्वयंसेवको एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज में शांति,सद्भाव,आध्यात्मिक जागरण एवं मानव कल्याण की मंगलकामना की।

