प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज अब बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव में भी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने आगामी MLC चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी की ओर से बताया गया है कि अगले 5 से 7 दिनों के भीतर उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है।
बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की 8 सीटों पर इस साल चुनाव प्रस्तावित है। इनमें पटना, दरभंगा, तिरहुत, कोसी और सारण क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। इन सीटों का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त होने वाला है।
जन सुराज के मैदान में उतरने से बिहार की राजनीति में मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है। पार्टी का दावा है कि वह अपने संगठन और जमीनी कार्यकर्ताओं के जरिए इन चुनावों में मजबूत चुनौती पेश करेगी।

