बिहार के लिए खनिज के क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के गया, रोहतास, बांका, भागलपुर, नवादा, जमुई और जहानाबाद जिले में कई महत्वपूर्ण खनिजों के भंडार की पहचान की गई है।
बताया जा रहा है कि इन इलाकों में निकेल, तांबा, कोबाल्ट, लौह अयस्क और रेयर अर्थ एलिमेंट जैसे महत्वपूर्ण खनिज मौजूद हैं। सरकार इन खनिजों के इस्तेमाल और खनन की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।
खनन का काम शुरू होने के बाद सरकार को हजारों करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है। साथ ही करीब 40 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है।
इन खनिजों का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक वाहन, रक्षा उपकरण और दूसरी आधुनिक तकनीकों में किया जाता है। ऐसे में बिहार में इन खनिजों का मिलना राज्य के उद्योग और रोजगार के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

