झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
सुदेश महतो ने सरकार से मांग की है कि पूरे मामले की जांच CBI से कराई जाए, ताकि यह साफ हो सके कि परीक्षा में गड़बड़ी के लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मामले में सरकार को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।
वहीं, JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर छात्र भी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। छात्र परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, गड़बड़ी की जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

