पूर्वी सिंहभूम जिले में नई मतदाता सूची जारी होने के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या करीब 15.11 लाख पहुंच गई है। मतदाताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले में मतदान केंद्रों की संख्या भी बढ़ाकर 2,183 कर दी गई है।
नई सूची में लोगों को अपने नाम और दूसरे विवरण की जांच करने का मौका दिया जा रहा है। जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, नाम या पते में किसी तरह की गलती होने पर उसमें सुधार भी कराया जा सकता है।
जिले में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से ज्यादा बताई गई है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि मतदान से पहले मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें।

