टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बुधवार, 12 अगस्त को ऐलान किया कि वह अपने मौजूदा कार्यकाल के खत्म होने के बाद चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं लेंगे। उनका वर्तमान कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को समाप्त होना है।
चंद्रशेखरन ने टाटा संस बोर्ड को अपने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी में आगे के नेतृत्व को लेकर जल्द स्पष्टता जरूरी है, ताकि नए नेतृत्व के लिए समय रहते तैयारी की जा सके। उन्होंने बोर्ड से उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने को कहा है।
चंद्रशेखरन का यह फैसला ऐसे समय आया है जब टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस के बीच नेतृत्व और भविष्य की रणनीति को लेकर मतभेद की खबरें सामने आ रही थीं। उनकी दोबारा नियुक्ति पर भी लंबे समय से फैसला लंबित था।

