झारखंड में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। रांची में पिछले 24 घंटे में करीब 56 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार आज भी झारखंड के कई इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना है। चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में अत्यधिक बारिश को लेकर रेड अलर्ट की जानकारी दी गई है, जबकि गढ़वा, पलामू और लातेहार में भी भारी बारिश की चेतावनी है।
बारिश के कारण कई जगह जलजमाव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और बिजली चमकने के समय खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की गई है।

