जमशेदपुर में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के लोगों ने मंगलवार को डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने सरकार से पुराने झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान और उनका हक देने की मांग की।
मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष विश्वजीत प्रमाणिक ने कहा कि सरकार की ओर से आंदोलनकारियों को सम्मानित करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कई लोगों को अभी तक इसका लाभ नहीं मिला है।
वहीं पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शिबू काली माईती ने कहा कि झारखंड राज्य बनाने के आंदोलन में योगदान देने वाले लोगों को सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से सभी चिन्हित आंदोलनकारियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की।

