जमशेदपुर में भाजपा के झारखंड बंद के आह्वान का मंगलवार को मिला-जुला असर देखने को मिला। बंद के समर्थन में शहर के कई इलाकों में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि कुछ जगहों पर सामान्य रूप से कारोबार चलता रहा।
बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई। बंद समर्थकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। शहर में यातायात और बाजार की स्थिति पर पुलिस लगातार नजर रख रही है।

